{"_id":"6a0f49a4f5044a7e5803afeb","slug":"silt-filled-drains-will-fill-with-water-again-in-the-first-rain-etah-news-c-163-1-eta1002-150945-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सिल्ट से भरे नाले, पहली बारिश में फिर भरेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सिल्ट से भरे नाले, पहली बारिश में फिर भरेगा पानी
विज्ञापन
बस स्टैंड पर पॉलिथिन व कचरे से अटा नाला। संवाद
एटा। जून के अंत तक मानसून दस्तक देने वाला है लेकिन शहर के नालों और नालियों की सफाई अब भी कागजों में ही दिख रही है। अधिकांश नाले सिल्ट, पॉलिथिन व कूड़े-कचरे से इस कदर जाम पड़े हैं कि हल्की बारिश भी सड़कों को तालाब में बदल सकती है। शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है कि हर साल की तरह इस बार भी बारिश का मौसम परेशानी लेकर आएगा।
पॉलिथिन नालों को चोक कर देती है जिससे पानी का बहाव रुक जाता है। यही कारण है कि हल्की बारिश में भी नाले उफनने लगते हैं और सड़कें जलभराव से जाम हो जाती हैं। गर्मी से राहत देने वाली बारिश शहर के लोगों के लिए परेशानी बन सकती है। नगर पालिका हर साल बारिश से पहले सफाई अभियान चलाने का दावा करती है लेकिन जमीनी हकीकत अलग ही कहानी कहती है। इस बार भी कई वार्डों में अब तक कोई प्रभावी सफाई कार्य दिखाई नहीं दे रहा। लोगों ने बताया कि शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होती। कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद नगरपालिका प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। शहर में कुछ जगह तो नालों की सफाई के नाम पर अभी भी खानापूर्ति की जा रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के बस स्टैंड के बस स्टैंड पर नाला कूड़े कचरे से अटे हैं बृहस्पतिवार को नालों की स्थिति ऐसी थी की पता ही नहीं चल रहा था कि नाला है या कोई सतह। हाल ही में चार वर्षीय मासूम अंकित इसी नाले में गिर गया था जिसे वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन
अलीगंज रोड स्थित गहरा नाला कैलाशगंज के पीछे से होकर गुजर रहा है। पूरा नाला खुला पड़ा है और पॉलिथिन व कचरे अटा पड़ा है लोगों ने बताया कि नाले की सफाई न होने की वजह से बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है।
अलीगंज रोड पर स्थित संस्कृत पाठशाला में बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। समस्या से निजात दिलाने के लिए नए नाले का हाल ही में निर्माण कराया गया है। जो अब गंदगी से अटा पड़ा है। लोगों का कहना है नालों की नियमित सफाई नहीं हुई। नतीजतन सिल्ट भर जाने से पानी निकासी लगभग ठप हो चुकी है।
-- -- -- -
समय रहते सफाई नहीं हुई तो बढ़ेंगी मुश्किलें
वार्डों में पानी निकासी की समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही सफाई शुरू नहीं हुई तो पहली ही बारिश में सड़कों पर पानी भर जाएगा और लोगों की आवाजाही मुश्किल हो जाएगी। दुकानदारों को भी व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। शहरवासी अब साफ-सफाई की वास्तविक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं जिससे मानसून परेशानी नहीं बल्कि राहत लेकर आए।
वर्जन-
शहर में नालों की लगातार सफाई कराई जा रही है। बस स्टैंड के नाला क्षतिग्रस्त है। अगली बैठक ममें इसका प्रस्ताव कराकर काम कराया जाएगा। मानसून आने से पूर्ण नालों की सफाई का कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। - सुधा गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष