फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   shuddh paanee ke naam par gatak rahe beemaaree

शुद्ध पानी के नाम पर गटक रहे बीमारी

Tue, 11 Apr 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
shuddh paanee ke naam par gatak rahe beemaaree
वॉटर पैकिंग प्लांट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सावधान! दो रुपये में बाजार में मिलने वाली पानी की थैली भले की कुछ देर के लिए आपका गला तर कर दे, लेकिन सेहत के लिए खतरनाक है। जी हां जिले में आरओ-मिनरल वाटर के नाम पर लोगों को बीमारियां परोसी जा रही हैं। गली-मोहल्लों में बिना लाइसेंस के चल रहे वॉटर पैकिंग प्लांट का पानी अशुद्ध है। जिले भर में चार दर्जन से अधिक वाटर पैकिंग प्लांट प्लास्टिक के पाउच में पैक्ड पानी बेच कर अपनी जेब भर रहे हैं और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।  
विज्ञापन

पानी के पाउच और पानी की बोतलें शहर के मुख्य चौराहों पीपल अड्डा, ठंडी सड़क, नन्नूमल चौराहा, शिकोहाबाद रोड, अलीगंज अड्डा, कासगंज रोड, आगरा रोड के अलावा रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंडों समेत पूरे शहर में बिक रहा है। होटल और ढाबों में भी इनकी खासी खपत है। पानी के पैक्ड पाउच और बोतलों पर प्लांट संचालक न तो पैकिंग की तिथि अंकित कर रहे हैं और न ही उनके एक्सपायर होने की तिथि का उल्लेख है। वैसे तो पैकेज्ड वाटर प्लांट संचालित करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो ने मानक तय किए हैं, लेकिन नियम कानून का ध्यान तब रखा जाए जब जिले में किसी ने पैक्ड पानी बेचने का लाइसेंस लिया हो। जिले में महज 18 लोगों के पास खुला पानी बेचने का लाइसेंस है।
विज्ञापन

यह हैं मानक
भारतीय मानक ब्यूरो ने पैकेज्ड पानी प्लांट संचालन के लिए नियम लागू किए हैं। इसके तहत प्लांट में पानी की नियमित चेकिंग के लिए एक निजी लैब और लैब टेक्नीशियन की तैनाती, पानी का टैंक और पाइप स्टील के होने चाहिए। भूजल दोहन के लिए संबंधित स्थानीय निकाय या ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होता है। लेकिन जिले में भारतीय मानक ब्यूरो से लाइसेंस लिए बिना पैक्ड पानी बिक रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की माने तो बिना लाइसेंस के पैक्ड पानी बेचने की जांच में सैंपल अनसेफ मिला तो छह महीने की जेल और पांच लाख रुपये जुर्माना, जांच में सब स्टेंडर्ड पानी मिलने पर पांच लाख जुर्माना हो सकता है। जबकि मिसब्रॉंड पानी बेचने पर तीन लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।


मिनरल वाटर और पानी के पाउच प्लांट के लिए पहले भारतीय मानक ब्यूरो से लाइसेंस लेना होता है। जिले में किसी के पास पानी पैक कर बेचने का लाइसेंस नहीं है। कई बार अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। पिछले वर्ष में तीन प्लांट सीज हुए हैं। जल्द ही प्लांटोें के अवैध संचालन को लेकर अभियान चलेगा।
अपूर्व श्रीवास्तव, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed