फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Six roads will be constructed at a cost of 10 crore.

Etah News: दस करोड़ रुपये की लागत से होगा छह सड़कों का निर्माण

Thu, 27 Aug 2026 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Six roads will be constructed at a cost of 10 crore.
मिरहची। विधायक वीरेंद्र लोधी की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मारहरा विधानसभा क्षेत्र की छह सड़कों के नवनिर्माण की स्वीकृति दी है। इन छह सड़कों के निर्माण का बजट दस करोड़ आठ लाख रुपये है। बजट आवंटित होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन


सावन माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मारहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सड़कों के नवनिर्माण की सौगात दी है। लोगों की मांग पर जर्जर हो चुकी क्षेत्र की छह सड़कों के नवनिर्माण को विधायक वीरेंद्र लोधी ने मुख्यमंत्री से पहल की थी। छह सड़कों का निर्माण होना है उनमें सिहोरी-धिरामई मार्ग स्थित बंबा पुलिया से गढ़वाला होते हुए एलजीसी पटरी हजारा नहर तक सड़क का निर्माण 2.48 करोड़ रुपये से होगा।
विज्ञापन

रसूलपुर गढ़ौली से कासगंज सीमा तक मार्ग के निर्माण को 1.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। नगला श्याम से श्यामपुर ततारपुर माफी तक मार्ग के निर्माण को 1.05 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जिरसमी नहर पुल से सूरजपुर संपर्क मार्ग का निर्माण 1.40 करोड़ रुपये से होगा। एटा-अमांपुर मार्ग से बेवर फीडर पटरी होते हुए पंचमपुर तक मार्ग के लिए दो करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। नगरिया पचपेड़ा मार्ग से सराय जरेलिया आईटीआई होते हुए रतिभानपुर तक मार्ग का निर्माण 1.90 करोड़ रुपये से होगा। छह सड़कों के निर्माण की स्वीकृति होने पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक वीरेंद्र लोधी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed