फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shree Anna is a boon for human health

Etah News: श्री अन्न मानव स्वास्थ्य के लिए है वरदान

Mon, 07 Aug 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shree Anna is a boon for human health
एटा। जिले की ग्राम पंचायत फफोतू में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें खरीफ में चल रही फसलों की बुवाई को लेकर कृषकों को जागरूक करने का कार्य किया गया। साथ ही श्री अन्न (मोटा अनाज) के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन



जिला कृषि सलाहकार देवेंद्र सिंह ने कहा कि इस समय बाजरा और मक्का की बुवाई चल रही है। साथ ही धान की रोपाई भी अंतिम चरण में चल रही है। बताया कि इस दौरान किसानों को किन-किन चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। श्री अन्न के महत्व एवं पोषक उपयोगिता वर्गीकरण के बारे में जानकारी दी गई। वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है।
विज्ञापन



वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ मिथलेश कुमार ने कहा कि श्री अन्न में ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, कोदों, कुटकी, रामदाना जैसे अनाजों को शामिल किया गया है। इसके महत्वपूर्ण मिलेट्स को सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें भारी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। तकनीकी सहायक राजीव कुमार ने बताया कि किसान फसल बीमा जरूर कराएं। ग्राम प्रधान हरि सिंह के साथ ही गांव के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed