फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shot and injured due to enmity, referred to Agra

Etah News: रंजिश के चलते गोली मारकर किया घायल, आगरा रेफर

Sun, 03 Dec 2023 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shot and injured due to enmity, referred to Agra
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव कैल्ठा निवासी एक व्यक्ति को शुक्रवार की रात करीब 9 बजे रंजिश के चलते गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। दोनों पक्षों के बीच एक महिला को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसके चलते हमला करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। अब तक तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

गांव कैल्ठा निवासी रामप्रसाद सिंह को गोली मारकर घायल किया गया है। आरोप है कि गांव के ही विपिन कुमार ने रंजिश के चलते हत्या करने के इरादे से गोली मारी है। बताया कि घायल के पुत्र अमित की शादी विपिन ने ही कराई थी। 26 दिसंबर 2022 को अमित की पत्नी अपने मायके चली गई। इसके बाद वापस नहीं आई। पुत्रवधू के न आने की वजह विपिन को ही माना जा रहा है। इसके चलते दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। हालांकि महिला को लाने के लिए प्रयास भी किए गए लेकिन वह नहीं आई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अरुण पवांर ने बताया कि महिला की शादी अमित ने 58 हजार रुपये लेकर कराई थी। महिला चली गई और उसके रुपये भी चले गए। इन रुपयों को कई बार मांगने पर भी विपिन ने नहीं दिया। इसको लेकर रंजिश चली आ रही है। इसको लेकर ही झूठे आरोप में फंसाने के लिए खुद को गोली मारने की बात जांच में आ रही है। जिस जगह घटना बताई गई है वहां पर खून नहीं मिला है। इसके चलते मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अब तक तहरीर भी नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज करके जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed