{"_id":"6a6a3d12a69c1c2b4e0c7ad6","slug":"shops-and-houses-built-over-a-drain-ngt-to-hear-the-matter-etah-news-c-163-1-eta1013-154165-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नाले पर बनाए दुकान और मकान, एनजीटी में होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नाले पर बनाए दुकान और मकान, एनजीटी में होगी सुनवाई
पटियाली गेट से गुजरते नाले के ऊपर हुआ अतिक्रमण। संवाद
- फोटो : 1
Link Copied
एटा। शहर के मुख्य नाले और उसके बफर जोन पर अतिक्रमण का मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण पहुंच गया है। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह बनाम प्रमुख सचिव, जल एवं सिंचाई संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार आदि पर एनजीटी में सुनवाई हुई। अधिकरण ने मामले को पर्यावरण से जुड़ा मानते हुए सभी विपक्षी पक्षों को नोटिस जारी कर दिए हैं। अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह के अनुसार एटा शहर का मुख्य नाला कैलाश मंदिर स्थित तालाब से निकलकर मानुपर की ओर जाता है। इसकी लंबाई करीब 13 किलोमीटर है। इसी में शहर के दूसरे हिस्से का नाला भी आकर मिलता है, जिसके बाद यह शीतलपुर, मानपुर और भदों होते हुए सकीट तक पहुंचता है। उनका आरोप है कि नाले और उसके बफर जोन पर विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जो पर्यावरणीय नियमों के विपरीत है और जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। सुनवाई के दौरान वादी पक्ष ने शीतलपुर, मानपुर और भदों गांव स्थित नाले से संबंधित राजस्व अभिलेख, मौजा मानपुर में हुए कथित अतिक्रमण के फोटोग्राफ तथा शहर के नाले के सेटेलाइट चित्र अधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किए। इन साक्ष्यों से नाले की मूल स्थिति और उस पर हुए अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इस मामले में पहले वादी अजय प्रताप सिंह एडवोकेट और दूसरे वादी गल्ला व्यापारी कैलाश चंद्र राठौर हैं। विपक्षी पक्षों में प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष, जिलाधिकारी एटा तथा दो निजी पक्षकार शामिल हैं। एनजीटी द्वारा सभी पक्षों से जवाब तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं, वादी कैलाश चंद्र राठौर ने बताया है कि इस सरकारी नाले की पटरियां पर लंबे समय से निर्माण किया जा रहा है। कई बाद इसको लेकर तहसील और नगर पालिका में शिकायत की गई। तत्कालीन अफसर इसकी अनदेखी करते रहे। उन्होंने अफसरों पर अतिक्रमण कारियों से मिलीभगत और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। अब इस मामले में एनजीटी में सुनवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।