{"_id":"62964dd88841e97cb4382368","slug":"shopkeeper-shot-for-asking-for-money-etah-news-agr5352913162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर दुकानदार को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये मांगने पर दुकानदार को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत वसुंधरा में एक युवक सोमवार रात दस बजे एक दुकान पर पहुंच गया। दुकानदार से उसने कोल्डड्रिंक व गुटखा मांगा। इसके रुपये मांगने पर दुकानदार को तमंचे से गोली मार दी। इससे दुकानदार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से आगरा रेफर कर दिया गया।
गांव जिनावली निवासी चक्रपाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार रात दस बजे चाचा पुष्पेंद्र के साथ वसुंधरा स्थित दुकान पर बैठा था। इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति आया। उसने दुकान से कोल्डड्रिंक व गुटखा मांगा। चाचा ने रुपये मांगे तो आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। इससे चाचा गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें चुरथरा सीएचसी ले गए।
वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है सोमवार सुबह भी युवक दुकान पर पहुंचा था। जहां उसने गुटखा मांगा था। रुपये मांगने पर वह धमकी देकर चला गया था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।