फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shikshamitra signed the school register in advance, action taken

शिक्षामित्र ने एडवांस में किए विद्यालय रजिस्टर पर हस्ताक्षर, हुई कार्रवाई

Sun, 24 Jul 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitra signed the school register in advance, action taken
एटा। ब्लॉक सकीट क्षेत्र के गांव थरौली स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक शिक्षामित्र ने उपस्थिति रजिस्टर पर एडवांस में ही 25 जुलाई के हस्ताक्षर कर दिए। इसकी जानकारी होने पर बीएसए ने रजिस्टर को तलब कर लिया और संबंधित शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई कर एक माह का मानदेय रोका गया है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय थरौली में कार्यरत शिक्षामित्र ममता देवी द्वारा उपस्थिति रजिस्टर पर सोमवार के कॉलम में एडवांस हस्ताक्षर कर दिए गए। रजिस्टर पर अग्रिम हस्ताक्षर होने की जानकारी होने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने रजिस्टर को तलब कर लिया। बीएसए ने शिक्षामित्र से रजिस्टर पर एडवांस में हस्ताक्षर करने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन

बीएसए संजय सिंह ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र ममता देवी द्वारा रजिस्टर पर एडवांस में 25 जुलाई के कॉलम में गलत तरीके से हस्ताक्षर किए गए हैं। जिसमें सुबह 7:30 बजे का समय डाला गया है। शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई कर एक माह का मानदेय रोका गया है। अन्य विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed