फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sharad mele mein nrty aur gaayan se baandha sama

शरद मेले में नृत्य और गायन से बांधा समा

Mon, 17 Oct 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
sharad mele mein nrty aur gaayan se baandha sama
शरद मेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रोटरी क्लब द्वारा आयोजित मेले का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी राजवीर साहू ने कहा कि विकलांगों की सहायता के लिए मेले का आयोजन सराहनीय कार्य है। क्लब के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सचिव शिवेश सिंह, प्रदीप शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। मेले में सजी विभिन्न खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भव्य साज सज्जा की गई। वहीं उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी के लिए तमाम दुकानें सजाईं गईं। मेले के दौरान इंडियन आइडियल कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने नृत्य एवं गायन के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कासगंज आइडियल का यह चौथा आयोजन क्लब के द्वारा किया जा रहा है। बड़ी संख्या में प्रतियोगियों ने नृत्य और गायन के कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया। सचिव शिवेश सिंह ने अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार जताया।

इस दौरान प्रदीप गर्ग, अनूप गुप्ता, सुधीर शर्मा, प्रदीप शंकर, विनय गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, अनूप सिंघल, प्रमोद गुप्ता, सुबोध गर्ग, संदीप गुप्ता, गौरांग अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, मुकेश वार्ष्णेय, तरुण अग्रवाल, मयंक माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed