फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sewer line cast, water corporation forgot to repair the road

सीवर लाइन डाली, सड़क की मरम्मत कराना भूल गया जल निगम

Tue, 07 Jun 2022 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
sewer line cast, water corporation forgot to repair the road
सीवर लाइन पड़ने के बाद उखड़ी पड़ी वनगांव रोड। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। सीवर प्रोजेक्ट अनुबंध के तहत सीवर लाइन डालने के बाद उसकी मरम्मत किए जाने का प्रावधान है, लेकिन शहर की कई गलियां ऐसी हैं, जहां लाइन डालने के बाद मरम्मत नहीं कराई गई है। जिसकी वजह से लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। छह माह से अधिक समय बीत चुका है, उसके बाद भी जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने के बाद गलियों की मरम्मत नहीं की गई है। गलियां कच्ची और उखड़ी पड़ी हुई हैं। बारिश होने के बाद इन गलियों में दलदल जैसी स्थिति बन जाती है, लोग फिसलते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

वनगांव में आधा दर्जन से अधिक गलियां खोदी पड़ीं
जल निगम वनगांव में सीवर लाइन डालने के बाद गलियों की मरम्मत कराना ही भूल गया। जिसका खामियाजा वहां के स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है। बारिश होने के बाद गली में फिसलन व जलभराव हो जाता है जिससे लोग निकल भी नहीं पाते हैं। मजबूरन लोगों ने अपने खर्चे से गली में गिट्टी डाल रखी है। यहां पर करीब पांच माह पहले सीवर लाइन डालने का काम किया गया था।
विज्ञापन

मालगोदाम रोड एक साल से कर रहा मरम्मत का इंतजार
रेलवे रोड से सटे मालगोदाम रोड पर जल निगम द्वारा एक साल पहले सीवर लाइन डालने का काम किया गया। इसके बाद इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई। जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन हिचकोले खाते नजर आते हैं। हालात यह है कि सड़क में कई जगहों पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। दोपहिया वाहन चालक भी बड़ी मुश्किल से यहां से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed