फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seven Vehicles Involved in Chain Collision Due to Dense Fog on Etah Highway

UP: एटा में कोहरे का कहर, हाईवे पर एक दूसरे से टकराए 7 वाहन...बड़ा हादसा टला

Thu, 15 Jan 2026 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Jan 2026 01:27 PM IST
सार

एटा में बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के चलते हाईवे पर बड़ा हादसा होते-होते बचा। कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर घनश्याम गांव के पास हाईवे पर एक के बाद एक सात वाहन आपस में टकरा गए। 

विज्ञापन
Seven Vehicles Involved in Chain Collision Due to Dense Fog on Etah Highway
हाईवे पर टकराए सात वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के चलते हाईवे पर बड़ा हादसा होते-होते बचा। कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर घनश्याम गांव के पास हाईवे पर एक के बाद एक सात वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि इनमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहांनि नहीं हुई।
विज्ञापन


कोतवाली देहात प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह घना कोहरा छाया गया। इसकी वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई। इसी दौरान हाईवे पर अचानक वाहनों की रफ्तार थम गई और पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। वाहनों के टकराने की तेज आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यही वजह रही कि हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने का कार्य शुरू कराया। यातायात को सुचारु कराया और लोगों को सुरक्षित निकालकर किनारे किया। बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कोहरे के चलते हाईवे पर आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि घने कोहरे में सावधानी बरतें, धीमी गति से वाहन चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed