{"_id":"628136855e7add2c584602da","slug":"seven-thousand-challans-in-four-months-without-helmet-seat-belt-etah-news-agr5335556179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट , सीट बेल्ट के चार माह में सात हजार चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट , सीट बेल्ट के चार माह में सात हजार चालान
विज्ञापन
गांधी मार्केट तिराहे के पास से बाइक पर जाते तीन लोग, हेलमेट भी नहीं है।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लाखों रुपये खर्च कर लोगों को जागरूक किया जाता है। साथ ही उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। जनवरी से अप्रैल माह तक 7195 वाहन चालकों के चालान काटे गए। उनसे 78 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके बावजूद चालक नियमों का पालन करना नहीं सीखे। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने में गंभीरता नहीं बरती जा रही है।
सड़क दुर्घटना कम हों, इसको लेकर साल में तीन बार सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। वहीं दो बार यातायात माह मनाया जाता है। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। स्कूलों-कालेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है। इससे छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक कर सकें। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिले में जनवरी से अप्रैल माह तक 7145 वाहनों के चालान काटे गए। उन पर 78.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
2600 बिना हेलमेट वालों के चालान
बाइक सवार हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिले में चार माह में 2600 चालान बिना हेलमेट के काटे गए हैं। वहीं 1700 के करीब चालान एक बाइक पर तीन सवारी पर काटे गए हैं।
विज्ञापन
यातायात नियमों के प्रति लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद नियमों का पालन करने में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसी का परिणाम है कि उनके वाहनों का चालान काट जुर्माना लगाया गया है।
बचान सिंह शाक्य, टीएसआई