{"_id":"6acca1e186fba62d1007d7d9","slug":"seven-members-of-a-family-hospitalized-after-suspected-food-poisoning-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: साबूदाना की खीर खाकर बिगड़ गई पूरे परिवार की हालत, अस्पताल में कराने पड़े भर्ती; सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: साबूदाना की खीर खाकर बिगड़ गई पूरे परिवार की हालत, अस्पताल में कराने पड़े भर्ती; सामने आई ये वजह
Mon, 12 Oct 2026 02:31 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:31 PM IST
सार
एटा के मारहरा कस्बे में एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। परिवार ने रात में साबूदाने की खीर और समा के चावल खाए थे; खाद्य विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती परिजनों से बात करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के मारहरा कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी मदन साहू के परिवार के सात लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को बीएम जुबैरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारहरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम मदन साहू के घर में साबूदाना की खीर और समा के चावल बने थे। घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए, लेकिन सोमवार की अलसुबह अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत हुई। पीड़ितों में मदन साहू (60), उनकी पत्नी गुड़िया (55), बेटा हिमांशु साहू (38), पुत्रवधू अर्चना साहू (33), बेटा विशाल साहू (26), पुत्री आरोही (23) और सौम्या (15) शामिल हैं।
घटना की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम और मारहरा पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और पीड़ितों से जानकारी ली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि परिवार द्वारा साबूदाना की खीर और समा के चावल खाने की बात कही गई है, लेकिन इसमें मिलावट की संभावना कम है। संभवतः रसोई में रखी किसी अन्य खाद्य सामग्री में गड़बड़ी रही होगी। पीड़ित परिवार ने फिलहाल रसोई की जांच कराने में असमर्थता जताई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।