{"_id":"6553b29d150dbb8fba0fac89","slug":"service-road-construction-going-on-along-the-highway-etah-news-c-163-1-eta1001-8304-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाईवे किनारे हो रहा सर्विस रोड निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाईवे किनारे हो रहा सर्विस रोड निर्माण
Tue, 14 Nov 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर मुख्य सड़क के साथ-साथ ही सर्विस रोड भी बनाया गया है। जिससे कि आसपास के लोेगों को समस्या न हो। हाईवे के आसपास रहने वाले लोग व किसान अपनी खेती का सामान तथा खेतों से अनाज आदि आसानी से घर तक पहुंच सकें।
जिले की सीमा में लगभग 45 किलोमीटर हाईवे गुजरता है। इस पर निर्माण के दौरान कई स्थानों पर सर्विस रोड नहीं बनाया गया था। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए फिर से जहां नहीं बना है वहां सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। जिससे कि आसपास के लोगों को आवागमन में असुविधा न हो।
राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के अलीगढ़ परिक्षेत्र के परियोजना निदेशक पीके कौशिक ने बताया कि जिले में कई स्थानों पर सर्विस रोड का निर्माण उस समय नहीं हो पाया था, तो वहां अब सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण होने से आसपास के क्षेत्र में लोगों को आवागमन में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं हाईवे पर कई स्कूल या अन्य शिक्षण संस्थानों के सामने भी नाले का निर्माण करा कर सर्विस रोड बनाया जा रहा है।