फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Senior women's group will be selected for state level volleyball.

Etah News: प्रदेश स्तरीय बॉलीवॉल के लिए सीनियर महिला वर्ग का होगा चयन

Tue, 20 Feb 2024 05:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 Feb 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
Senior women's group will be selected for state level volleyball.
एटा। प्रदेश स्तरीय सीनियर वर्ग महिला वालीबॉल प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन सिद्धार्थ नगर में होने जा रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर प्रतियोगिता पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में 27 फरवरी को होने जा रही है। खिलाड़ी अपने मूल दस्तावेजों के साथ चयन प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला वालीबॉल प्रतियोगिता स्टेडियम में 27 फरवरी की सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें सीनियर वर्ग की महिलाएं भाग ले सकेंगी। जिला स्तर पर चयन होने के बाद प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली वालीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जा सकेगा। 14 से 16 मार्च तक सिद्धार्थ नगर में वालीबॉल प्रतियोगिताएं होने जा रहीं हैं, इसके लिए चयन प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि सीनियर वर्ग महिला वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रतिभाग करने वाली महिला खिलाड़ी अपने मूल दस्तावेज, आयु संबंधी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ पहुंचकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती हैं। चयन होने पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed