{"_id":"69d5416fb620586e2f031274","slug":"seizure-notice-pasted-on-the-houses-of-five-accused-etah-news-c-163-1-eta1003-148816-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पांच आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पांच आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा
Tue, 07 Apr 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज में आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा करती पुलिस। संवाद
अलीगंज। नयागांव थाना पुलिस ने कई माह से भागे चल रहे पांच आरोपी पर चल-अचल संपत्ति कुर्क किए जाने का नोटिस उनके आवास पर चस्पा किया है। नोटिस चस्पा करने के साथ ही पुलिस ने मुनादी कराते हुए समर्पण की चेतावनी दी है। थाने आकर समर्पण न करने न्यायालय से आदेश लेकर उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क किए जाने की चेतावनी दी है।
नयागांव थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया क्षेत्र के गांव परसुपुर निवासी सुखवीर, अरविंद बाबा, सोनपाल, आशीष एवं बिनोरी के संदेश कई माह से भागे चल रहे हैं। पुलिस की टीम ने मंगलवार को दोनों गांव पहुंचकर पहले सभी आरोपी के भवन पर न्यायालय से संपत्ति कुर्क किए जाने का नोटिस चस्पा कराया इसके बाद पूरे गांव में मुनादी कराई। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई है।
अलीगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी ससौता निवासी शिवकुमार, राकेश, धर्मेश, हत्सारी के नरेश, चमन नगरिया की मुन्नी देवी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। राजा का रामपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पट्टी निवासी चरन सिंह एवं इंद्रपाल यादव को पकड़ा है।