फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seized 54 cylinders kept for illegal refilling and black marketing

Etah News: अवैध रीफिलिंग और कालाबाजारी को रखे 54 सिलिंडर जब्त

Tue, 17 Jan 2023 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Seized 54 cylinders kept for illegal refilling and black marketing
अलीगंज कोतवाली में घटनाओं के बाद की कार्रवाई का अभ्यास कराते एसएसपी। संवाद - फोटो : ETAH
अलीगंज। कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण के लिए मंगलवार को पहुंचे एसएसपी के सामने आरक्षी टियर गन संचालित नहीं कर सके। इस पर एसएसपी ने उन्हें फटकार लगाते हुए प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। वहीं, कोतवाली परिसर में खडे लावारिस वाहनों का निस्तारण करने को कहा।एसएसपी उदय शंकर सिंह निर्धारित वार्षिक निरीक्षण के लिए कोतवाली अलीगंज पहुंचे। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह को लावारिस वाहनों की नीलामी कराए जाने के निर्देश दिए। भोजनालय, असलहा कक्ष, मुंशी कार्यालय, कोतवाली भवन में बने आवासों का भी निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी से कहा कि कोतवाली में स्थित भवनों का जीर्णाद्धार कराया जाए।
विज्ञापन

परिसर में सफाई व्यवस्था को प्रभावी रूप से बनाए रखने को भी कहा। महिला रिपोर्टिंग चौकी पहुंचे और उसका भी बारीकी से निरीक्षण करते हुए चौकी प्रभारी को निर्देश दिए। थाने की हवालात में सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था को भी भांपा। आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एस 10 रजिस्टर के साथ कार्यालय में रखे सभी अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया। एसएसपी ने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा अपराध घटित होने के समय पुलिस बल को उपलब्ध कराई गई फॉरेंसिक किट का भी इस्तेमाल करें। जिससे कि संपूर्ण साक्ष्य क्राइम के समय एकत्रित किए जा सकें। इंस्पेक्टर क्राइम प्रदीप सिंह, एसआई अश्वनी कुमार, रामशंकर शर्मा, विजय सिंह, संजीव कुमार सहित सभी एसआई एवं कांस्टेबिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed