फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Security of Jawaharpur thermal project handed over to CISF

Etah News: सीआईएसएफ के हवाले जवाहरपुर तापीय परियोजना की सुरक्षा

Tue, 17 Jun 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Security of Jawaharpur thermal project handed over to CISF
एटा। मलावन स्थित जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था अब सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के हवाले होगी। 299 सुरक्षा बल इसमें तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


मंगलवर को परियोजना प्रबंधक अजय कुमार कटियार ने सीआईएसएफ नोर्थ जोन के डीआईजी सुनील कुमार सिन्हा को सांकेतिक चाबी देकर सुरक्षा व्यवस्था उन्हें सौंपी। सुरक्षा बल द्वारा परियोजना की 9.1 किलाेमीटर लंबी चहारदीवारी के अंदर स्थापित सभी महत्वपूर्ण स्थानों की कड़ी निगरानी 299 सुरक्षा बल के जवानों द्वारा की जाएगी। इनमें अग्निशमन सुरक्षा के 77 जवान शामिल हैं। प्रथम चरण में 120 सुरक्षा कार्मिकों ने मंगलवार को परियोजना पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन


शेष भी जल्द यहां आ जाएंगे।परियोजना परिसर में मंगलवार को सीआईएसएफ के कमांडो ने हथियारों के माध्यम से प्रदर्शन एवं परेड की। अग्नि इकाई ने गैस सिलिंडर में लगी आग से बचाव, अग्नि नियंत्रण विधियों के साथ-साथ वाटर जेट के माध्यम से तिरंगे का प्रदर्शन किया। समूह समादेष्ठा मुख्यालय विक्रम सिंह, मुख्य अभियंता रवि शंकर राजीव, प्रेम धवन, अमिताभ आनंद, दूसान के प्रमुख जूचुल पार्क आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed