फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Second brother arrived in place of brother to get polygraph test in etah

Etah: पॉलीग्राफ टेस्ट को आरोपी की जगह पहुंचा उसका भाई, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sun, 09 Oct 2022 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 12:25 AM IST
सार

अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नावली में प्रधानी की रंजिश में युवक की हत्या कर दी गई थी।मई 2021 में गांव नावली में रूकमपाल की हत्या प्रधानी की रंजिश में हुई थी।जहां सभी आरोपियों का कोर्ट में पॉलीग्राफ टेस्ट होना था।

विज्ञापन
Second brother arrived in place of brother to get polygraph test in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नावली में प्रधानी की रंजिश में युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले में चार नामजद सहित एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। हत्याकांड की जांच अलीगढ़ पुलिस कर रही है। जहां कोर्ट में हत्यारोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट होना था। आरोपी के स्थान पर उसका दूसरा भाई टेस्ट देने जा पहुंचा। पीड़ित पक्ष ने मामले की जानकारी विवेचक को दी। विवेचक ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


मई 2021 में गांव नावली में रूकमपाल की हत्या प्रधानी की रंजिश में हुई थी। मृतक के बेटे सुभाष चंद्र ने गांव के ही जनार्दन, विनोद, रामहरी, वीरपाल सहित एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच अलीगढ़ के अतरौली थाने की पुलिस कर रही है। जहां सभी आरोपियों का कोर्ट में पॉलीग्राफ टेस्ट होना था। इस दौरान आरोपी रामहरी के स्थान पर उसका भाई रामब्रेश टेस्ट कराने जा पहुंचा। 
विज्ञापन


इस पर पीड़ित पक्ष के सुभाष चंद्र ने आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि आरोपी रामहरी के स्थान पर उसका भाई रामब्रेश टेस्ट देने के लिए आया है। जब कोर्ट से उससे पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। कहा कि भाई के स्थान पर वह टेस्ट देने के लिए आया है। इसी को लेकर विवेचक देवेंद्र कुमार सिंह ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी सुधीर राघव ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed