फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Search operation carried out on liquor shops

शराब की दुकानों पर चलाया सर्च ऑपरेशन

Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Search operation carried out on liquor shops
एटा। जलेसर क्षेत्र में दो लोगों की शराब पीने से हुई मौत के बाद शनिवार को क्षेत्र में शराब की दुकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस, आबकारी और प्रशासन ने स्टॉक आदि चेक किया। आसपास के 40 गांवों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने जानकारी ली कि शराब पीने से कोई व्यक्ति बीमार तो नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गांव जमालपुर निवासी महेश और गांव विशनीपुर निवासी जयपाल सिंह की मौत शराब पीने के बाद शुक्रवार देररात हो गई। शनिवार को आबकारी टीम, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से देसी शराब की दुकानों की जांच की गई। क्षेत्र की 20 देसी शराब की दुकानों को सुबह से ही बंद करा दिया गया। उन पर उपलब्ध शराब की आबकारी टीम ने स्कैनर से क्यूआर कोड और बार कोड की सघनता से जांच की।
विज्ञापन

जांच-पड़ताल में पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई। देरशाम तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ परचून की दुकानों पर शराब की बिक्री होने की सूचना पर भी पड़ताल की गई। हालांकि किसी दुकान पर शराब नहीं मिली। इसके अलावा क्षेत्र के गांव जमालपुर, विशनीपुर, अर्निया, मिर्जापुर, खोजापुर, जैनपुरा में लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर पता किया कि शराब पीने से कोई बीमार तो नहीं है। साथ ही कच्ची शराब न पीने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने कुएं में मिली थी नकली शराब
जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव सकरौली में पिछले महीने एक कुएं मेें देसी शराब के कई क्वार्टर मिले थे। जांच के दौरान यह शराब नकली पाई गई। उस समय आशंका जताई गई थी कि यह मिलावटी शराब हो सकती है, जिसे अलीगढ़ से खरीदकर यहां लाया गया हो। अलीगढ़ में लगातार मौत होने के बाद शराब कुएं में फेंक दी गई। ऐसे में आशंका बन गई है कि जो शराब विशनीपुर में पी गई, उसका भी कनेक्शन अलीगढ़ से ही तो नहीं है।
------वर्जन -----
जलेसर क्षेत्र में अभियान चलाकर सभी दुकानों की जांच कराई गई। कुछ दुकानों से शराब के सैंपल भी लिए गए हैं। -अभय सिंह गंगवार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed