फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SDM tested the quality of pipeline in Naujarpur

Etah News: नौजरपुर में एसडीएम ने परखी पाइप लाइन की गुणवत्ता

Thu, 19 Dec 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 19 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
SDM tested the quality of pipeline in Naujarpur
मारहरा। ग्राम पंचायत नौजरपुर में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परियोजना में देरी हो रही है। इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा। अनियमितताओं पर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर एसडीएम सदर गांव में पहुंचे। कार्यों की गुणवत्ता परखी और ग्रामीणों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बीते दिनों ग्रामीणों ने आरोप लगाए थे कि ठेकेदार मानकों के विपरीत कार्य कर रहे हैं, जिससे गांव की गलियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति अब तक शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया था कि बिल भेजे जाने की बात कही जा रही है, जबकि पानी की आपूर्ति मिल नहीं रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 3 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। एसडीएम सदर राजकुमार मौर्य ने पंचायत के गांव समोखर का निरीक्षण किया। पाइपलाइन और टंकी निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें रखीं। एसडीएम ने कहा कि पूरी गुणवत्ता से कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही टूटी गलियों की मरम्मत कराए जाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed