फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SDM Jalesar's steno injured

एसडीएम जलेसर के स्टेनो को किया घायल

Tue, 06 Jul 2021 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
SDM Jalesar's steno injured
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला संजय नगर में दबंगों ने प्रेस की दुकान पर आए एसडीएम जलेसर के स्टेनो के पुत्र और भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार पर पहुंचे स्टेनो के सिर में लाठी मारकर घायल कर दिया। दबंगों ने बाइक को भी छीन लिया। बाद में पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसडीएम स्टेनो रवेंद्र सिंह निवासी तहसील परिसर जलेसर ने सुमित यादव और रामफल यादव निवासीगण संजय नगर सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। स्टेनो ने बताया कि 29 जून को भतीजे अश्वनी कुमार निवासी आंबेडकरनगर की बारात जा रही थी। दूसरा भतीजा अरमान व पुत्र प्रिंस बाइक से संजय नगर में कपड़ों पर प्रेस कराने गए थे। बुलेट बाइक की आवाज होने पर आरोपियों ने दोनों की पिटाई की। चीख पुकार मचने पर मैं पहुंचा तो सिर में लाठी मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

स्टेनो का आरोप है कि सुमित यादव आंबेडकर नगर के लोगों से किसी बात को लेकर रंजिश मानता चला आ रहा है, इसकी जानकारी मुझे नहीं थी। वारदात की सूचना पर पहुंचा तो 10-12 लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने बाइक को भी छीन लिया। बाद में इलाज और बारात में व्यस्त हो गए। अब कोतवाली नगर में तहरीर दी गई। तब तक पुलिस ने छीनी गई बाइक को बरामद कर लिया था। पुलिस ने जानलेवा हमला करने और जातिसूचक गालियां देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed