{"_id":"581b853e4f1c1b5e38437fd9","slug":"scope-of-the-problems-for-the-disposal-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निस्तारण के लिए स्टेशन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निस्तारण के लिए स्टेशन को घेरा
Amar Ujala
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं के निस्तारण के लिए स्टेशन को घेरा
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समग्र विकास परिषद के बैनर तले कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने कलक्ट्रेट से जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। साथ ही स्टेशन का घेराव कर मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों की कार्यकर्ताओं से नोकझोंक भी हुई। बाद में एसडीएम के आश्वासन और एक सप्ताह के अल्टीमेटम के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
रेल विस्तार, एटा-आगरा पैसेंजर नियमितीकरण, ट्रेन समय परिवर्तन और किसानों की समस्याओं के निस्तारण समग्र विकास परिषद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट से जुलूस निकालकर स्टेशन पहुंचे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल यादव ने एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर ट्रेन को नियमित करते हुए कुसवा, अवागढ़ पर ठहराव करने की मांग उठाई। साथ ही ट्रेन का समय परिवर्तित करने, टूंडला-एटा पैसेंजर ट्रेन के समय परिवर्तन, रेल विस्तार, ईसन नदी सफाई कार्य समेत तमाम मांगें उठाई गईं। पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
घेराव की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अधिकारियों को बुलाने और मांगों को पूरा करने की मांग पर अड़े तो तीखी नोकझोंक हो गई। एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए रेलवे की समस्याओं को लेकर डीआरएम इलाहाबाद से वार्ता कर मांग पूरी कराने और अन्य समस्याओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव, स्टेशन मास्टर सीपी शर्मा, सीओ निवेश कटियार को रेलमंत्री और प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। तेज सिंह वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, राजुद्दीन खान, जुगेंद्र सिंह, प्र्रभुदयाल, अंगूरीदेवी, बबलू नागर, प्रमोद बघेल, बाबूराम वर्मा, अरविंद शाक्य, रामरतन वर्मा, सुरेश फौजी, मानपाल सिंह वर्मा, किताब सिंह, वीरपाल शर्मा, विपिन राजपूत, नन्नू सिंह वर्मा, डा. राजेश शाक्य, दिनेश, पुरुषोत्तम, अचल सिंह, गजेंद्र सिंह, श्यामा बेगम, शोभादेवी, शकुंतला देवी, मृदुल, संतोष, महेशचंद्र आदि रहे।