फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Schools opened on Sunday, slogans of patriotism echoed

Etah News: रविवार को खुले विद्यालय, गूंजे देशभक्ति के नारे

Sun, 13 Aug 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 13 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Schools opened on Sunday, slogans of patriotism echoed
एटा। मेरी माटी मेरा देश के तहत रविवार को सभी परिषदीय विद्यालय खोले गए। यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगितायों का आयोजन कराया गया। इस दौरान देशभक्ति के नारे गूंज उठे।
विज्ञापन


विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन, रंगोली, वाद-विवाद, कला प्रतियोगिता हुई। तो वहीं छात्र-छात्राओं को पंचप्रण की शपथ भी दिलाई गई। डीएम ने कहा कि 15 अगस्त को सभी सरकारी, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉप्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी, थाना इत्यादि स्थानों पर झंडा फहराया जाएगा। 13 से 15 अगस्त के मध्य शहीद स्मारकों पर पीएसी, पुलिस बैंड के साथ राष्ट्रधुन का वादन किया जाए। सरकारी भवनों में तिरंगा लाइटिंग कराई जाएगी। अमृत सरोवरों पर भी झंडे फहराए जाएंगे।
विज्ञापन



आज मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

एटा। डीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले लोगों की स्मृति में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। शहर के जीटी रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विभाजन विभीषिका स्मृति के संबंध में चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। डीएम ने कहा कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नहीं था, भारत लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी। विभाजन विभीषिका के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। उनके साथ त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूलों में हुए कार्यक्रम
सकीट। ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों में मेरी माटी मेरा देश को लेकर देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय सकीट प्रथम पर प्रधानाध्यापिका डॉ रमा दुवे, द्वितीय पर प्रतिभा यादव, कंपोजिट विद्यालय पर आनंद किशोर शर्मा, प्राथमिक विद्यालय पीपलटोला पर डॉ. प्रमिला जैन, नौरंगाबाद पर रश्मि सिंह, चांदपुर लोकसपुर पर मोहम्मद माजिद, दोदलपुर पर श्रद्धा शाक्य, नैनपुर पर गीता शाक्य, सउआपुर पर मनीष दुवे आदि ने कार्यक्रम कराए। बच्चों ने देशभक्ति कविताएं, गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किए। ममता राजपूत, ललिता, प्रभा, प्रेम सिंह, भारत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद



बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, चित्र बनाकर किया कला का प्रदर्शन

राजा का रामपुर। कस्बा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम के छात्र छात्राओं ने सुबह हाथों में तिरंगा झंडा लेकर प्रभात फेरी निकाली। शहीदों को याद किया। वही विकासखंड अलीगंज के गांव बिल्सड पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने देश की शान तिरंगा झंडे की तस्वीर कागज पर बनाकर कला का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यपिका तरुणा तिवारी ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि वीर सपूतों को हमेशा याद करना चाहिए और उनके पराक्रम का अनुसरण करना चाहिए। इमरान खान, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद




अमृत कलश के लिए एकत्रित की मिट्टी
मारहरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा, समोखर, नौजरपुर में अमृत कलश के लिए मिट्टी का संग्रहण किया गया। माटी गीत का गायन कर मुट्ठी में मिट्टी लेकर पंच प्रण की शपथ ग्रहण कराई गई। कविता गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर तरीके से कविताएं प्रस्तुत कीं। बच्चों द्वारा सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार वर्मा, नोडल प्रभारी ओमवीर सिंह राजूपत, प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह, दलवीर सिंह, अंशिका शर्मा, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed