{"_id":"650ee257228ffb0ad10176e3","slug":"school-vehicles-running-without-standard-speed-in-etah-four-seized-while-challans-of-seven-were-issued-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: मासूमों की जान हथेली पर रखकर फर्राटा भर रहे स्कूल वाहन, छापेमारी में चार सीज और सात के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: मासूमों की जान हथेली पर रखकर फर्राटा भर रहे स्कूल वाहन, छापेमारी में चार सीज और सात के काटे चालान
Sat, 23 Sep 2023 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Sep 2023 06:34 PM IST
सार
एटा में मासूमों की जान हथेली पर रखकर फर्राटा भर रहे स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां छापेमारी में चार वाहन सीज कर दिए गए तो सात के चालान काटे गए।
विज्ञापन
स्कूल बस।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बिना मानक तमाम स्कूल वाहन चलाए जा रहे हैं। इन पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अलीगंज थाना क्षेत्र में पहली बार परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की गई। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने चेकिंग अभियान चलाकर चार वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामप्रकाश मिश्रा ने टीम के साथ अलीगंज क्षेत्र में स्कूल वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान रमेश चंद्र श्यामा देवी स्कूल, मां शकुंतला देवी स्कूल, दिव्या ज्योति हाईस्कूल, जीडी इंटरनेशनल स्कूल, त्रिवेणी देवी हायर सेकेंडरी स्कूल (टीडी), रघुराज सिंह शाक्य हायर सेकेंडरी स्कूल, एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल, सीएल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूल वाहनों की पड़ताल की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- डीएम के तेवर सख्त: तीन सीएचओ पर गिरी गाज, सेवाएं समाप्त करने के निर्देश; प्रसव की कमी पर आशा-एएनएम को फटकार
विज्ञापन
जांच के दौरान 11 वाहनों में फिटनेस आदि की कमियां निकलीं। जिस पर सात वाहनों के चालान किए गए। जबकि चार वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा कस्बे में 6 टन ओवरलोड लकड़ी से भरे जा रहे ट्रक का चालान किया गया। इसके अलावा जैथरा में भी एक वाहन का चालान करने की कार्रवाई की।
यह भी पढ़ेंः-सुसाइड नोट ने उड़ाए होश: वीडियो काल पर कराए बांके बिहारी के दर्शन...कुछ देर बाद होटल में मिली कारोबारी की लाश
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहन चेकिंग में ज्यादातर स्कूली वाहन फिटनेस और कागजों के बिना चल रहे थे। उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। सभी स्कूल वाहन संचालकों को कागज, फिटनेस के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। बच्चों के प्रति कोई भी लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। क्षेत्र में लगातार अभियान चलाए जाएंगे। यदि स्कूल वाहनों में लापरवाही मिलती है तो उनके प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी।