फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   School van was caught by ARTO midway, frightened children will not speak to school

स्कूल वैन को बीच रास्ते एआरटीओ ने पकड़ा, भयभीत बच्चे बोले नहीं जाएंगे स्कूल

Tue, 23 Aug 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
School van was caught by ARTO midway, frightened children will not speak to school
स्कूल वेन की जांच करते एआरटीओ प्रवर्तन ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मानकों के उल्लंघन को लेकर एक स्कूल वैन को एआरटीओ प्रवर्तन ने मंगलवार को पकड़ लिया। इस बीच चालक से नोकझोंक हुई तो उसको उतारकर एआरटीओ ने अपना चालक बैन में बैठा दिया और बच्चों को घर पहुंचाया गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वैन में बैठे बच्चे भयभीत हो गए। मौके पर वाक्या देख बच्चे इतने डर कि कहने लगे अब वैन से स्कूल नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन अभिनव चौधरी अपनी टीम के साथ शहर में जीटी रोड पर चेकिंग कर रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब एक मारूती वैन आठ छात्र-छात्राओं को ले जाती दिखी। एआरटीओ ने वैन को चेकिंग के लिए रोक लिया। इस दौरान वैन की फिटनेस समाप्त मिली। वहीं इसमें एलपीजी किट लगी थी, जो फिरोजाबाद से पास थी। वहीं वैन फिरोजाबाद एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत थी।
विज्ञापन

मानक पूरे न मिलने पर चालक से नोंकझोंक हो गई। इस पर एआरटीओ ने वैन में अपने चालक को बैठा कर बच्चों को घर पहुंचाने के लिए कहा। जबकि वैन के चालक को पीछे बैठा दिया गया। घंटे भर देरी से बच्चे घर पहुंचे इसे लेकर अभिभावक भी परेशान हो गए। घर पहुंचकर बच्चों ने अभिभावकों से वैन द्वारा स्कूल जाने से मना कर दिया। बच्चों का कहना है कि पता नहीं किसने वैन को रोक लिया और शहर में घुमाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अभिभावक, बच्चे वैन से जाने से कर रहे मना
बेटी वर्तिका कक्षा नौ की छात्रा है। वैन से अन्य बच्चों के साथ स्कूल जाती है। मंगलवार को वैन को रोका गया किसी अन्य चालक से वैन को चलवाया गया। इससे बेटी भयभीत हो गई। अब उसने वैन से जाने से इंकार कर दिया है। हम लोग काफी समझा रहे हैं, लेकिन वह नहीं मान रही।
सोनू वर्मा , हाथी गेट निवासी
बेटा आर्यन कक्षा सात का छात्र है। अन्य बच्चों के साथ वह प्रतिदिन वैन से स्कूल जाता है। मंगलवार को वैन को चेकिंग के लिए रोका गया। बाद में किसी अन्य चालक से वैन को चलवाया गया। घर आकर आर्यन का सीधे कहना था कि परिवार वालों के साथ ही स्कूल जाऊंगा।

रोहित जैन, मैनगंज निवासी
चेकिंग के लिए बच्चों को ले जा रही वैन को रोका गया। उसकी फिटनेस समाप्त हो चुकी थी। वैन फिरोजाबाद में पंजीकृत है। एलपीजी किट लगाकर यहां चलाई जा रही है। वैन को सीज किया गया है। अपने चालक द्वारा बच्चों को वैन से घरों पर पहुंचाया गया। इस दौरान मैं अपनी गाड़ी से बच्चों के साथ रहा। बिना फिटनेस वाले वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
अभिनव चौधरी, एआरटीओ प्रर्वतन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed