{"_id":"6a3975198f0c9d802b0a05c3","slug":"school-chalo-abhiyan-will-run-from-july-1st-etah-news-c-163-1-eta1004-152307-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पहली जुलाई से चलेगा स्कूल चलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पहली जुलाई से चलेगा स्कूल चलो अभियान
Mon, 22 Jun 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
एटा। बच्चों के लिए 25 जून से विद्यालय खुलेंगे, जिसके बाद शिक्षण कार्य कराया जाएगा। पहली जुलाई से ही परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान भी शुरू किया जाएगा। 15 जुलाई तक शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करेंगे। इसके लिए अधिकारी और शिक्षक तैयारियों में जुटे हैं।
नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत हो चुकी है। स्कूल खुलने के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत दूसरे चरण की कवायद शुरू की जाएगी। ग्रीष्मावकाश 20 जून को समाप्त हो चुके हैं। गर्मी अधिक होने की वजह से बच्चों की 25 जून तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। शिक्षक विद्यालय आकर जरूरी कार्य निपटा रहे हैं। 25 जून तक स्कूलों में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। पहली जुलाई से विद्यालय में बच्चों के आने पर स्कूलों में चहल-पहल बढ़ जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने बताया कि सभी बीईओ को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं कि 15 जुलाई तक रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक करें। अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन कराए जाएं।