फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   School Bus and Tata 407 brushes, man killed

स्कूल बस और टाटा 407 की भिड़ंत, युवक की मौत

Mon, 11 Jan 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 11 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
School Bus and Tata 407 brushes, man killed
 सोमवार सुबह अलीगंज-कायमगंज रोड स्थित गांव सतौता दौसपुर के पास स्कूल बस और टाटा 407 की भिड़ंत हो गई। बस में सवार स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे मे में टाटा 407 में सवार चालक-क्लीनर समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि वाहन मे बैठे अज्ञात युवक की मौत हो गई। घायल चालक-क्लीनर को आगरा रेफर किया है। दुर्घटना के बाद से बस चालक-क्लीनर फरार हैं। मामले की रिपोर्ट अज्ञात बस चालक के विरुद्ध दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कसबा कायमगंज स्थित एक स्कूल की बस अलीगंज से स्कूली बच्चों को लेकर कायमगंज जा रही थी। सुबह करीब सात बजे अलीगंज-कायमगंज रोड स्थित गांव सतौता दोषपुर के पास सामने से आती टाटा 407 से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से टाटा 407 में सवार में चालक बृजेश निवासी बकेवर इटावा, क्लीनर सोनू निवासी बालरुस्तम फर्रुखाबाद गंभीर घायल हो गए। हालत गंभीर देख प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज से दोनों को सैफई रेफर किया है।
विज्ञापन

टाटा 407 में पीछे बैठे एक अज्ञात युुवक की भी मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि बस में सवार किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। बस के चालक-क्लीनर मौके से भाग निकले। मामले की जानकारी पुलिस-बच्चों के परिवारीजनों को दी गई। रिपोर्ट टाटा 407 के मालिक नंदराम निवासी विल्सड़ पट्टी थाना राजा का रामपुर ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed