फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Scam: Work done with JCB shown in MNREGA

घोटाला : काम जेसीबी से कराया मनरेगा में दिखाया

Fri, 03 Nov 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Scam: Work done with JCB shown in MNREGA
एटा। सकीट ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला हरिकिशनपुर में मनरेगा में मनमानी की जा रही है। जिसकी वजह से जरूरतमंद लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान ने अपने ही घर परिवार को लोगों के जॉबकार्ड बना दिए हैं। जिसकी वजह से जिनको काम मिलना चाहिए उनको नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना ये भी है कि ग्राम पंचायत में जेसीबी मशीन से काम कराकर मनरेगा से पैसा निकाला जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यहां पिछले दिनों सरकारी नलकूप से लेखराज के खेत तक सिंचाई नाली और ब्रजेश के खेत से इनाम सिंह के खेत तक चकमार्ग का काम जेसीबी से करा लिया। जबकि अभिलेखों में इसे मनरेगा से दिखाया गया है। गांव में गरीब ग्रामीण जहां मनरेगा में काम करके अपना जीवन यापन करते हैं। वहीं प्रधान की मनमानी से ये लोग रोजगार के लिए भटक रहे हैं। जिसकी वजह से ये लोग मजदूरी करने सकीट या फिर जिला मुख्यालय पर आते हैं। जिसके बाद दिन भर भूखे-प्यासे रहकर ये लोग मेहनत करते हैं तब जाकर दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर पाते हैं।
विज्ञापन

----------------
दिल्ली में नौकरी फिर भी मनरेगा से ले रहे मजदूरी
नगला हरिकिशनपुर में रहने वाला एक व्यक्ति का मनरेगा में भी जॉबकार्ड बना हुआ है। साथ ही वह दिल्ली में भी नौकरी कर रहा है। इस तरह वह व्यक्ति सरकार से पैसा लेकर दूसरे के हक पर भी डाका डाल रहा है। वहीं नौकरी कर अच्छा-खासा कमा भी रहा है। -शिशुपाल सिंह, नगला हरिकिशनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
शारीरिक रूप से अक्षम भी कागजों में कर रहे मजदूरी
कुछ लोग शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद भी मनरेगा में काम कर रहा हैं। एक दंपती ऐसा है जो पूरी तरह से दिव्यांग है। इसके बाद भी उनका मनरेगा में जॉबकार्ड बना हुआ है। जो लोग शारीरिक रूप से अक्षम हैं वो बेचारे कैसे काम कर पाएंगे। -रनवीर सिंह, नगला हरिकिशनपुर

-----------------------
जॉबकार्ड तो किसी का भी बन सकता है। वहीं कहीं और काम करते हुए मनरेगा से भुगतान प्राप्त करने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। फिर भी मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत में कहीं कोई लापरवाही हो रही है तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - फैसल आलम, बीडीओ सकीट
----------------
अगर कोई पैरों से दिव्यांग है फिर भी उसका जॉब कार्ड बन सकता है। ऐसे लोगों को पानी पिलाने के लिए रखा जा सकता है। -प्रभुदयाल, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed