फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SC youth beaten for removing bike

Etah News: बाइक हटाने पर एससी युवक को पीटा

Fri, 13 Jun 2025 06:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 13 Jun 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
SC youth beaten for removing bike
जलेसर। एक सराफा कारोबारी को उधारी के पैसे देने आए एससी युवक को कुछ लोगों ने पीट दिया। बाइक हटाए जाने को लेकर यह पूरी घटना हुई।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार को वह बंटी नामक सराफा कारोबारी को उधारी के पैसे देने आया था। उसने अपनी बाइक को साइड में खड़ा कर दिया और पैसे दे रहा था। तभी इसी बाजार के कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल हटाने की बात कहते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। अन्य युवकों को बुलाकर हमला कर दिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी पर भेजा। अभिषेक के पिता रंजीत कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई की गई। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed