{"_id":"061c72c380e66516c13fb191165e781d","slug":"saved-drowning-yungman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान की बाजी लगाकर डूब रहे युवक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान की बाजी लगाकर डूब रहे युवक को बचाया
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
कासगंज में कांशीराम आवासीय कालोनी के सामने बहने वाली हजारा नहर में शाम के समय कालोनी में रहने वाला एक युवक पैर फिसलने से गिर गया। नहर के तेज बहाव से काफी दूर तक बह गया। इस युवक को नहर में गिरता देख नहर की पटरी से गुजर रहे दो युवकों की नजर पड़ी। इन दोनों युवकों ने तत्काल नहर में छलांग लाग दी। मौके पर एकत्रित महिलाओं ने अपनी साड़ियों की रस्सी बनाकर इन युवकों को दी। कड़ी मशक्कत के बाद डूब रहे युवक को बमुश्किल बचाया गया।
घटना का शिकार कांशीराम कालोनी का युवक चमन (25) वर्ष हुआ। इस युवक को बचाने की कवायद में दिल्ली के कॉल सेंटर में काम करने वाला युवक सुमित निवासी नदरई ने जहां अपने जान की बाजी लगा दी। वहीं, दूसरा युवक मैजिक टैंपो चालक बिजनेस निवासी नगला दत्ता मिरहची ने भी जान बाजी लगाकर नहर में युवक को बचाने में कूद गए। करीब 45 मिनट के बाद युवक को बचाने का अभियान सफल हुआ। युवक को उपचार के लिए ले जाया गया। सुमित और बिजनेस के साहस की हर कोई सराहना कर रहा था।