फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Satellite bus stand to be built at a cost of Rs 27.5 crore, installment of Rs 5 crore released

Etah News: 27.5 करोड़ बनेगा सैटेलाइट बस स्टैंड, पांच करोड़ की किस्त जारी

Wed, 08 Apr 2026 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Satellite bus stand to be built at a cost of Rs 27.5 crore, installment of Rs 5 crore released
एटा। एटा में परिवहन की सुविधाओं की बेहतरी के लिए एक और सुधार होने जा रहा है। आगरा रोड पर सैटेलाइट रोडवेज बस स्टैंड निर्माण की प्रकिया तेज हो गई है। रोडवेज वर्कशॉप में इस नए आधुनिक बस स्टैंड निर्माण के लिए पहली किस्त जारी हो गई है। इसके लिए कुल 27.5 करोड़ का बजट स्वीकृत है। पांच करोड़ रुपये पहली किश्त के रूप में मिल गए हैं।
विज्ञापन

शहर के बीचाे-बीच बने बस स्टैंड को जहां पीपीपी मॉडल पर 65 करोड़ रुपये इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। वहीं रोडवेज बर्कशॉप परिसर में सैटेलाइट बस स्टैंड भी बनाया जाना है। इससे जीटी रोड और आगरा रोड मोड़ पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी और यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए सुगम परिवहन उपलब्ध होगा। सैटेलाइट बस स्टैंड को आईएसबीटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। सैटेलाइट बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस, खाने पीने के लिए कैंटीन और बैठने के लिए आधुनिक वेटिंग रूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

यात्रियों के साथ कर्मचारियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है, जिसके लिए परिसर में स्टाफ क्वार्टर का निर्माण होगा। साथ ही पुराने वर्कशॉप का भी कायाकल्प कर उसे पुनर्निर्मित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पहले भी शासन स्तर से टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई थी। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इसके निर्माण की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब निर्माणदायी संस्था इसके लिए टेंडर आमंत्रित करेगी। नए बस स्टैंड से मुख्य रूप से आगरा-बरेली रूट की बसों का संचालन किया जाएगा।
---

बस स्टैंड के नवनिर्माण से पूर्व मांगी आपत्तियां

एटा। शहर के प्रमुख परिवहन केंद्र बस स्टेशन को अब अत्याधुनिक रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल के द्वितीय चरण में विकसित किए जाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बस स्टैंड के नवनिर्माण के लिए तीन दिन के अंदर आपत्तियां मांगी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश गुप्ता ने बताया कि वर्तमान बस स्टेशन काफी पुराना है और सुविधाएं भी सीमित हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या व शहर के विकास को देखते हुए बस स्टेशन का पुनर्निर्माण आवश्यक हो गया है। पीपीपी मॉडल पर 65 करोड़ रुपये से इसका निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित परियोजना से संबंधित यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति या सुझाव देना है तो वह तीन दिन में परिवहन विभाग के कार्यालय में दर्ज करा सकता है। उन्होंने आमजन से समय सीमा के भीतर सुझाव व आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की है जिससे उनका समुचित निस्तारण किया जा सके। शहरवासियों में उम्मीद है कि नई परियोजना पूरी होने के बाद एटा बस स्टेशन न सिर्फ आकर्षक रूप में नजर आएगा बल्कि यात्रियों को सुविधाजनक और आधुनिक परिवहन व्यवस्था भी उपलब्ध हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed