फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sapa paryavekshakon ne tatolee daavedaaron kee nabj

सपा पर्यवेक्षकों ने टटोली दावेदारों की नब्ज

Wed, 13 Jul 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 13 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
sapa paryavekshakon ne tatolee daavedaaron kee nabj
विधान सभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक विधान परिषद के सदस्य अरविंद यादव एवं उदयवीर सिंह झाकरे बुधवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने पटियाली, अमॉपुर, एवं कासगंज विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की जमीनी हकीकतों का मूल्यांकन किया। कासगंज विधानसभा सीट से 3, अमॉपुर विधान सभा सीट से 6 एवं पटियाली विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी के समर्थकों ने दावेदारों का पक्ष रखा। 
विज्ञापन

नदरई स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में तीनों विधानसभा सीटों से दावेदारों के समर्थकों ने पर्यवेक्षकों के समक्ष शक्ति प्रदर्शन किया। पर्यवेक्षकों ने पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों से सभी दावेदारों की स्थिति में बारे में जानकारी की। अमांपुर विधान सभा सीट से पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, मीडिया प्रभारी पंडित रघुनंदन, सहावर ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह गौर, अनुराग सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य आरएन सिंह एवं राहुल पांडेय टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। कासगंज विधान सभा सीट के लिए परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह, चरन सिंह यादव एवं समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव राजेश अग्रवाल ने दावेदारी प्रस्तुत की है। पटियाली विधानसभा सीट से टिकट के लिए विधायक नजीबा खॉन जीनत दावेदार हैं। सभी नेताओं के समर्थकों ने पर्यवेक्षक के समक्ष अपनी शक्ति प्रदर्शन कर किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए पर्यवेक्षकों ने बताया कि विधान सभा चुनावों के लिए ऐसे प्रत्याशी का चयन किया जाना हैं जो जमीन से जुड़ा हो। जनपद की तीनों विधान सभा में टिकटों का वितरण करने से पूर्व दावेदारों की स्थिति को परखा जा रहा है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, महिला आयोग की सदस्य अशोक पांडेय, जिला महामंत्री कौशर हमीद, उपाध्यक्ष नदीम खॉन, रघुनाथ सिंह, अजंट सिंह यादव, बृजनंदन गुप्ता, महाराज सिंह बघेल, केपी सिंह, पटियाली रामनरेश यादव, ब्लॉक प्रमुख यूसुफ खान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed