फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sapa ne pradesh mein bahaee vikaas kee ganga

सपा ने प्रदेश में बहाई विकास की गंगा

Tue, 10 May 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 10 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
sapa ne pradesh mein bahaee vikaas kee ganga
साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा मुखिया चुनाव में जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा भी करते हैं। विधानसभा चुनावों में जो वोदे किए गए उन्हें मात्र चार साल में पूरा कर दिया। जबकि दो दर्जन कल्याणकारी योजनाएं जल्द पूरी होने वाली हैं। मौजूदा समय में कृषकाें को मुफ्त सिंचाई योजना, कृषक ऋण माफी योजना, कृषक दुर्घटना बीमा, डॉ. लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना, समाजवादी श्रवण योजनाएं प्रमुख हैं। यह बात विधायक रणजीत सुमन ने कनक वाटिका में साइकिल रैली के समापन पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों की तैयारी अतिशीघ्र शुरू कर दी जाएगी। विपक्षी पार्टियां सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही हैं। सपा कार्यकर्ताओं को संगठित होकर इनका मुकाबला करना है। साथ ही कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी करना है। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र यादव एवं डॉ. अफजल ने किया। जिला पंचायत सदस्य रामकिशन यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह यादव, धीरेन्द्र यादव, इलियास कुरैशी, हनीफ उस्मानी, नीरज यादव, रवीन्द्र यादव, विनोद यादव, प्रदीप यादव, अशोक यादव, दामोदर यादव, राजपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed