{"_id":"66a3e0576bca49eef2078aa1","slug":"sanitation-workers-protested-in-marhara-and-submitted-a-memorandum-etah-news-c-163-1-sagr1016-120376-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मारहरा में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मारहरा में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
Fri, 26 Jul 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
मारहरा में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : मारहरा में प्रदर्शन करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग उठाते हुए मारहरा नगर पालिका में प्रदर्शन किया। पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध नारे लगाए। इसके बाद किसी अधिकारी की अनुपस्थिति में अपनी मांगों का ज्ञापन पालिका के लिपिकीय कर्मचारी को सौंपा।
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ स्थानीय आउट सोर्सिंग कर्मचारी शुक्रवार को नगर पालिका पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। साथ ही पालिकाध्यक्ष और पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाए। उनका कहना था कि सरकार द्वारा ठेका सफाई कर्मियों की मजदूरी 11850 रुपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है। लेकिन पालिका में तैनात सभी 28 ठेका कर्मचारियों को सिर्फ 4637 रुपये प्रतिमाह ही दिए जा रहे हैं।
संगठन के प्रांतीय मुख्य संरक्षक वीरू वाल्मीकि ने कहा कि यदि पालिका में कार्यरत सफाई कर्मियों को पूरी मजदूरी नहीं दी गई तो सभी लोग आंदोलन करेंगे। उन्होंने ईपीएफ और ईएसआई का लाभ दिए जाने की भी मांग की। सचिन कुमार, अशोक कुमार, अरुण कुमार, अभय, दिलीप, दीपक, नीलवतन आदि मौजूद रहे।