फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sangh will empower itself even at Gram Panchayat level

Etah News: ग्राम पंचायत स्तर पर भी खुद को सशक्त करेगा संघ

Sun, 01 Jan 2023 06:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Sangh will empower itself even at Gram Panchayat level
जलेसर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष के मद्देनजर ग्राम पंचायत स्तर पर भी खुद को और सशक्त करेगा। इसे लेकर रविवार को तहसील प्रचारक ने स्वयंसेवकों के साथ मंथन किया। जलेसर-आगरा मार्ग स्थित श्रीराम कॉन्वेंट स्कूल में पांच घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में स्वयंसेवकों ने शताब्दी वर्ष के मद्देनजर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। समसामयिक व सामाजिक मुद्दों पर जागृति पैदा करने की योजना पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन

तय किया गया कि वर्ष में सभी अनुसांगिक संगठन अपने-अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जो खंड स्तर पर होंगे। इसमें 100-100 पूर्ण गणवेेशधारी तैयार करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में समाज के सभी वर्गों तक सर्वस्पर्शी संपर्क स्थापित करने की योजना पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

तहसील प्रचारक अर्पित ने कहा कि छोटे स्तर पर समाज को संगठित करेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे और यह कार्य निरंतर चलता रहेगा। कई देश जागरूक समाज के कारण ही ऊपर उठे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जलेसर खंड की तरफ से स्वयंसेवकों का विशाल एकत्रीकरण हुआ। बताया गया कि 2025 में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होंगे और प्रत्येक ग्राम में शाखा प्रत्येक परिवार में स्वयंसेवक होने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन बाहर ही कराएं जमा
पांच घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के पहले सभी स्वयंसेवकों के मोबाइल स्विच ऑफ कराकर बाहर ही जमा करा लिए गए। मोबाइल जमा कराने के लिए एक काउंटर पर दो स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई। इसी क्रम में विभाग शारीरिक प्रमुख एटा प्रमोद ने नए स्वयंसेवकों को व्यायाम करना सिखाया। इस दौरान तहसील प्रचारक अर्पित व खंड कार्यवाह विनोद धनगर, खंड संघचालक आनंद आचार्य एवं नगर कार्यवाह अटल रहे। इनके अलावा अशोक शर्मा, अश्वनी कुमार, अजय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed