फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sample taken of youth returned from South Korea

दक्षिण कोरिया से लौटे युवक का लिया गया सैंपल

Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Sample taken of youth returned from South Korea
एटा। दुनिया के 12 देशों में कोविड-19 का खतरनाक ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने के बाद लोगों का स्वदेश लौटना शुरू हो गया है। सोमवार रात सकीट क्षेत्र में एक युवक दक्षिण कोरिया की यात्रा करके आया। स्वास्थ्य विभाग ने इसका सैंपल लिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वदेश लौटने वालों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। सोमवार रात को साउथ कोरिया से सकीट क्षेत्र का युवक लौटकर आया तो उससे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संपर्क किया। जांच के लिए सैंपल लिया गया और जांच रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार ओमिक्रॉन को लेकर सरकार की ओर से अलर्ट जारी करने के बाद से जिले में 14 लोग विदेशों से लौटे हैं। इनमें से अधिकांश के सैंपल लिए जा चुके हैं। एसीएमओ डॉ. सतीश नागर ने बताया है कि अभी तक इनमें से कोई कोविड पॉजिटिव नहीं आया है। निर्देशों का अनुपालन कर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed