फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   samadhan divas

जनता की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए

Wed, 16 Dec 2020 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
samadhan divas
तहसील सभागार में समाधान दिवस पर लोगो की समस्या सुनते डीएम सुखलाल भारती,एसएसपी सुनील कुमार व अन्य - फोटो : ETAH
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए, उनकी समस्याओं का तत्काल गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। इसके निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुरूप जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि इसमें सर्वाधिक शिकायतें भूमि विवादों से संबंधित आ रही हैं, इसलिए आवश्यक है कि राजस्व व पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह के अंदर इन शिकायतों को निस्तारण किया जाए। इस दौरान तहसील सदर में कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं अलीगंज में 37 में से 03 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसएसपी सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, बीएसए संजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव, तहसीलदार दुर्गेश यादव, नायब तहसीलदार रवेंद्र प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन

जलेसर में 34 शिकायतें आईं
जलेसर। अपर जिलाधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में जलेसर तहसील में मात्र 34 शिकायतें निस्तारण के लिए आईं। इसमें राजस्व विभाग की 33, विद्युत व चकबंदी की दो दो शिकायतें निस्तारण आई जिन्हें संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सौंप दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा, एसडीओ विद्युत हरि ओम सोनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पवन, शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी वंदना सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमित किसानों को मिलेगी वित्तीय सहायता
एटा। उपकृषि निदेशक एमपी सिंह ने बताया कि फसलों को प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कृमियों से फसल नष्ट होने पर मुआवजा के चलते कृषक द्वारा फसल का बीमा कराया जाता है। बीमा कवर के रूप में किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। गैर ऋणी कृषक को स्वैच्छिक आधार पर निकटतम बैंक शाखा, बीमा कंपनी के एजेंट, जन सेवा केंद्र, सीधे फसल बीमा पोर्टल पर ऑनलाइन बीमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed