फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sale deed registration begins; lawyers to abstain from judicial work.

Etah News: बैनामा रजिस्ट्री शुरू, न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Thu, 15 Oct 2026 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sale deed registration begins; lawyers to abstain from judicial work.
जलेसर। तहसील बार एसोसिएशन जलेसर के पूर्व अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह बघेल एडवोकेट पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन बुधवार को नया मोड़ ले गया। पुलिस अधिकारियों से वार्ता और दो दिन में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने थाना घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे अधिवक्ता बार हॉल में एकत्रित होकर घेराव की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित और जांच अधिकारी रामवीर सिंह वहां पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि नामजद आरोपी दुष्यंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी दो दिन के भीतर कर ली जाएगी। पुलिस के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने थाना घेराव और कलमबंद हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन

इससे बैनामा समेत रजिस्ट्री संबंधी कार्य दोबारा शुरू हो सकेंगे। हालांकि, बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि पूर्व अध्यक्ष को न्याय मिलने तक अधिवक्ता न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। यह प्रस्ताव बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव ने जारी किया। इस दौरान रामप्रकाश सिंह, गिर्राज किशोर भारद्वाज, राजेश कुलश्रेष्ठ, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, एदल सिंह बघेल, रमेश पाल सिंह, केपी सिंह यादव, उत्साह भारद्वाज आदि अधविक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed