{"_id":"6a1dcbb5f0c3be0a28054142","slug":"salary-of-12-employees-withheld-for-negligence-in-census-work-etah-news-c-163-1-eta1013-151421-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 12 कर्मचारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 12 कर्मचारियों का वेतन रोका
Mon, 01 Jun 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने कार्यालय से जूम मीटिंग के माध्यम से जनगणना कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कार्य में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए 12 कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया।
समीक्षा के दौरान जनगणना संबंधी कार्य प्रभावित मिलने पर एसडीएम ने कड़ी आपत्ति जताई और जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों का वेतन रोका गया है, वे शीघ्र अपना कार्य पूर्ण कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। संतोषजनक जवाब और कार्य प्रगति मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार संजय सिंह और नायब तहसीलदार सतीश कुमार नायब तहसीलदार वरुण कुमार भी उपस्थित रहे।