{"_id":"67c1f10bd51fd5bc820b4f40","slug":"salaries-of-cdpo-and-2-main-maids-stopped-due-to-poor-performance-etah-news-c-163-1-eta1002-130333-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खराब प्रदर्शन पर सीडीपीओ और 2 मुख्य सेविकाओं का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खराब प्रदर्शन पर सीडीपीओ और 2 मुख्य सेविकाओं का वेतन रोका
Fri, 28 Feb 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन स्थित सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक में निर्देश देते सीडीओ।
- फोटो : विकास भवन स्थित सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक में निर्देश देते सीडीओ।
एटा। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला पोषण समिति की बैठक हुई। दो माह में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस निरीक्षण में खराब प्रदर्शन पाया गया। सीडीओ ने अवागढ़ सीडीपीओ और 2 मुख्य सेविकाओं का वेतन रोकते हुए डीपीओ को 5 केंद्रों पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने 2 माह से ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस में खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। अवागढ़ सीडीपीओ संजीव कुमार का अगले आदेश तक वेतन रोकने के आदेश दिए। वहीं, निधौली कलां पर तैनात मुख्य सेविका सुधा रावत और मारहरा की मुख्य सेविका विद्रावती का एक दिन का वेतन रोका गया।
इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह को पोषाहार वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिदिन पांच केंद्रों का औचक निरक्षण करने के निर्देश भी दिए।