फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sala shot jija who went to steal together in Etah and fled

Etah: साथ में चोरी करने गए, लोगों ने देख लिया, पकड़े जाने पर नाम न बता दे इसलिए जीजा को साले ने मार दी गोली

Thu, 13 Apr 2023 06:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 06:12 PM IST
सार

एटा में साथ में चोरी करने गए जीजा-साले को लोगों ने देख लिया। इस पर साले ने जीजा को गोली मार दी और भाग गया। घायल ने बताया कि पकड़े जाने पर उसका नाम न बता दूं इसलिए मुझे गोली मारकर भाग गया।

विज्ञापन
sala shot jija who went to steal together in Etah and fled
जीजा को साले ने गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जीजा और साला साथ में चोरी करने गए। ग्रामीणों ने देख लिया तो दोनों भागने लगे। रास्ते में साले ने जीजा को इसलिए गोली मार दी, ताकि पकड़े जाने पर वह पुलिस को उसका नाम न बता दे। इससे घायल होकर वहीं गिर गया। हालांकि उसकी जान बच गई। 

विज्ञापन


मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के चांदपुर जिंदाहार गांव का है। गांव निवासी यतेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 10 अप्रैल की रात असरौली गांव निवासी विनोद कुमार और उसका साला प्रेम सिंह सोलर लाइटों की बैटरी चोरी करने आए थे। यह हमारे घर के सामने मोड़ पर पेड़ की आड़ में खड़े थे। 

विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे

बताया कि रात करीब 12 बजे ग्रामीणों ने इनको देखा। गांव के लोगों ने इन्हें टोका और खड़े होने का कारण पूछा। इस पर यह वहां से भागने लगे। इसी बीच विनोद बाइक से गिर गया। इस पर प्रेम ने उसे गोली मार दी और भाग गया। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

पूछने पर विनोद ने बताया कि उसके साले ने उसे गोली मार दी है। ताकि पकड़े जाने पर उसका नाम न बता दूं। इसके बाद वह भाग गया। उसी रात सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed