फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sai Cricket Academy won the match by 64 runs

Etah News: साईं क्रिकेट एकेडमी ने 64 रन से जीता मैच

Fri, 12 Apr 2024 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 12 Apr 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Sai Cricket Academy won the match by 64 runs
एटा। पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में शुक्रवार को स्वीप के तहत मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें साईं क्रिकेट एकेडमी ने 64 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अंडर-14 साईं क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। कप्तान लावन्य शर्मा ने ओपनिंग में दिव्यांश गुप्ता व रवि कुमार को पहले बल्लेबाजी के लिए पिच पर उतारा। जिसमें रवि कुमार ने 57 रन व दिव्यांशु गुप्ता ने 35 रनों का योगदान दिया। तेजी से रन बनाते हुए टीम ने 26वें ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। पीछा करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की तरफ से सर्वाधिक दक्ष शर्मा व टिंकू ने 14-14 रन बनाए। टीम ने 91 रन पर अपने सभी विकेट खो दिए। साईं क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर मोहित यादव ने 4, हर्ष दीक्षित ने 3 विकेट झटके। साईं एकेडमी के कोच अखिल दीक्षित, उप जिला क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट, एफएसओ केतन कुमार, अंकित यादव, पदम सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed