{"_id":"61bb80704e568467b674b2d8","slug":"sadhus-showed-feats-took-out-the-ink-and-took-a-royal-bath-etah-news-agr518038998","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधुओं ने दिखाए करतब, स्याही निकालकर किया शाही स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधुओं ने दिखाए करतब, स्याही निकालकर किया शाही स्नान
विज्ञापन
कासगंज सोरोंजी में करतब दिखाते नागा साधू।
- फोटो : KASGANJ
सोरोंजी(कासगंज)। कांधे पर जटाएं, हाथों में चिमटा, तलवार, डमरू लिए नागा साधू बृहस्पतिवार को आकर्षण का केंद्र बन गए। तीर्थनगरी सोरों में विभिन्न अखाड़ों के साधुओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। वैसे तो अखाड़ों का नाम आते ही कुश्ती और दंगल की ओर ध्यान चला जाता है, लेकिन आस्था और विश्वास की नगरी सोरोंजी में साधू संतों के अखाड़ों में धार्मिक करतब दिखाती कुश्ती हुई। स्याही शोभायात्रा निकालकर साधू संतों ने कस्बे की सड़कों पर हैरतंगेज करतब दिखाए। उसके बाद शाही स्नान किया। नागा साधुओं का प्रदर्शन देखने के लिए तीर्थनगरी के अलावा आसपास के लोग भी उमड़े।
शोभायात्रा में नागा साधुओं के अतिरिक्त विभिन्न अखाड़ों के साधू भी शामिल रहे। शोभायात्रा तीर्थनगरी के बाशिंदों एवं दूर दराज से पहुंचने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। तीर्थनगरी में मौजूदा समय में देश के विभिन्न स्थलों से कई अखाड़ों के साधुओं के अलावा स्थानीय नागा साधुओं का डेरा है। सभी संप्रदाय के साधू नागा साधुओं के साथ धार्मिक चर्चा में जुटे हुए है। साधुओं का अनूठा संगम हरि की पौड़ी के घाट पर देखने को मिला।
नागालैंड आश्रम से श्रीशंभू पंचदशनाम अखाड़ा के नेतृत्व में नागा साधुओं की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में अखाड़ों के प्रमुख महंत विराजमान थे। शोभायात्रा चक्रतीर्थ, चौदहपोर, बड़ा बाजार, लहरा रोड, रामसिंहपुरा, कटरा बाजार, चंदन चौक, मेला रोड क्षेत्र में होती हुई हरि की पौड़ी घाट पहुंची। जहां नागा साधुओं ने सामूहिक शाही स्नान किया। तीर्थनगरी में आस्था की बयार बही। शोभायात्रा वाले मार्ग पर लोग नागा साधुओं के करतब देखने को जमा थे।