फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sacrifice and sacrifice is full of the history of Congress: Chauhan

त्याग और कुर्बानी से भरा है कांग्रेस का इतिहास: चौहान

Mon, 28 Dec 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Mon, 28 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sacrifice and sacrifice is full of the history of Congress: Chauhan
 सोमवार को कांग्रेस कमेटी का स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर उत्साह के साथ मनाया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी गई। बताया कि कांग्रेस का इतिहास त्याग और कुर्बानी से भरा है। साथ ही आगामी चुनाव के लिए अभी तैयारी करने का भी आह्वान किया। अंत में मिष्ठान का वितरण किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष डा. शशि लता चौहान ने कहा कि कांग्रेस इस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस ने देश को आजादी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी के लोग त्याग एवं कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटे हैं। देश को शिखर पर ले जाने में कांग्रेस ने जिस तरह से भूमिका निभाई, उसे भुलाया नहीं जा सकता। शहर कमेटी अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राजनैतिक दल ही नहीं बल्कि एक सोच भी है। पार्टी ने हमेशा ही लोकतंत्र की मर्यादा का पालन किया। कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इस दौरान दादा रविंद्र, सत्य प्रकाश गुप्ता, इंदिरा गौड़, महेंद्र पाल वर्मा, सुशील शर्मा, राजीव चौहान, राजकपूर बाल्मीकि, सूबेदार खान, योगेश उपाध्याय, राजवीर राना, अब्दुल समद, शाहिद नूर, बाबूलाल बाल्मीकि, इरशाद खान, जुबैर अहमद, रजनेश उपाध्याय, सुमंत शर्मा, अबरार अली, अंकित भारद्वाज, उमेश यादव, श्याम बाबू सक्सेना, रामकुमार, बंश शर्मा, दीपू,जीशान, रजनेश उपाध्याय, अबरार अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed