फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rural land dispute shot dead

जमीन के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

Sun, 21 Feb 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sun, 21 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rural land dispute shot dead
 शेखपुर नरई के नगला बदिक में जमीन के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके भाई को लाठियों के प्रहार से घायल कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम को एटा भेजा है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरी सिंह (55) पुत्र भूपाल सिंह निवासी नगला बदिक का गांव के ही जसवंत से जमीन का विवाद चल रहा था। वह अपने भाई चोब सिंह के साथ जमीन को देखने गया। इस बात की जानकारी जसवंत को हुई तो वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। हरी सिंह और उसके भाई को देखकर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। जसवंत व उसके साथी लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। इसी बीच जसवंत ने हरी सिंह को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई घायल हो गया। जब इस बात की जानकारी परिवारीजनों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण भी मौके पर आ गए। लोगों के आ जाने पर आरोपी भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ सुखवीर सिंह, थाना प्रभारी रफत मजीद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि घायल भाई को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई चोबसिंह ने  जसवंत पुत्र उमराय, प्रेमवती पत्नी जसवंत, दयाराम पुत्र किशोरीलाल,अनेकपाल पुत्र  जसवंत सिंह को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। हत्या का शिकार हरी सिंह रूपवती वर्मा इंटर कालेज शेखपुर नरई में चौकीदारी करता था। जमीन का विवाद तहसील न्यायालय में चल रहा था।
विज्ञापन


 डीएम के आदेश पर पुलिस ने रुकवाया निर्माण कार्य
सहावर। विवादित जमीन पर जसवंत शनिवार को निर्माण कार्य करा रहा था। जब इसकी जानकारी हरी सिंह को हुई तो उसने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की। जिलाधिकारी ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवा दिया था लेकिन रविवार को पुन: विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed