फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Room inspectors academic record exam centers will

कक्ष निरीक्षकों का शैक्षिक रिकार्ड परीक्षा केंद्रों पर रहेगा

Mon, 15 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 15 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Room inspectors academic record exam centers will
 बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां परीक्षा केंद्रों पर देनी होगी। ताकि औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं सचल दल टीमें मौजूद शिक्षकों का प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर सकें। इसका विरोध शिक्षक संगठन कर रहे हैं।
विज्ञापन

फर्जी कक्ष निरीक्षकों पर लगाम लगाने को शिक्षा विभाग कक्ष निरीक्षकों की शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति भी रखेगा। परिषदीय शिक्षकों का कहना है कि वह दशकों से प्रधानाध्यापक-शिक्षक के रूप में सेवारत हैं। उनका पूरा रिकार्ड विभाग एवं लेखा विभाग के पास है। ऐसे में ड्यूटी के नाम पर उनसे प्रमाण पत्रों की छाया प्रति मांगना अव्यवहारिक ही नहीं वरन अपमानजनक भी है। यह तो हम परिषदीय शिक्षकों का सहयोग है।
विज्ञापन


यह फरमान अव्यवहारिक ही नहीं वरन असम्मानजनक भी है। परिषदीय शिक्षक या अन्य बाहरी शिक्षक तो बोर्ड परीक्षाओं में विभाग का सहयोग करते हैं। ऐसी बाध्यता को शिक्षक कतई स्वीकार नहीं करेंगे। अपमानजनक स्थिति में बहिष्कार तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशिकांत, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, एटा

क्या था पूर्व आदेश?
पूर्व आदेशानुसार परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं की शैक्षिक योग्यता का ब्यौरा भर परीक्षा केंद्रों पर रहता था। जबकि नई व्यवस्था में इनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed