{"_id":"62cc604285c7d52d753c6fb2","slug":"robber-women-snatched-purse-from-woman-four-caught-etah-news-agr539740918","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से पर्स छीन भागी लुटेरी महिलाएं, चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से पर्स छीन भागी लुटेरी महिलाएं, चार पकड़े
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस स्टैंड पर अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। आए दिन यहां चोरी व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। सोमवार को एक महिला यात्री अपने बेटे के साथ बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दो महिर्लाएं आइं और महिला यात्री का पर्स छीनकर भागने लगीं। दोनों महिलाओं का साथ दो पुरुष देने लगे। शोर शराबा होने पर यात्रियों ने चारों को घेरकर पकड़ लिया।
कासगंज जनपद के गांव बढ़ारी निवासी रंजीत ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि वह मां शशिकला के साथ एक शादी में आगरा गए थे। सोमवार को लौटकर एटा आए। कासगंज जाने के लिए रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दो महिलाओं के साथ दो पुरुष आए। महिलाओं ने मां के हाथ से पर्स छीना और भागने लगीं। शोर मचाने पर वहां खड़े अन्य यात्रियों के साथ चारों को पकड़ लिया।
रंजीत ने बताया कि मां के पर्स में 570 रुपये रखे थे। पकड़ी गई दोनों महिलाएं फिरोजाबाद जनपद की निवासी हैं। जबकि दोनों पुरुष बरेली के रहने वाले हैं। चारों को कोतवाली नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। रंजीत ने बड़े गिरोह की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। पकड़कर लाए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।