{"_id":"550e26243771dc941d256999f617d70f","slug":"road-and-drain-repair-undertaken-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और नाली की मरम्मत कराए जाने की मांग की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और नाली की मरम्मत कराए जाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के बड्डूनगर के बाशिंदों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क और नाली की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। मोहल्ला निवासी तारिक का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क टूटी हुई है। खड़ंजा उखड़ चुका है। वहीं नाली बहुत अधिक गहरी हो गई। मोहल्ले में कई स्थानों पर नाली ऊंची हैं तो कहीं नीची। निचले स्थानों पर नाली का पानी सड़क पर आ जाता है और जलभराव हो जाता है। बाशिंदो को काफी दिक्कतें होती हैं। उन्होंने कहा कि चार माह पूर्व भी बाशिंदो समस्या के संबंध में ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान अभी तक नहीं हुआ है। मोहल्ला के बाशिंदे बब्बू, राशिद, हबीब, शानू, हाशिम, कासिफ, हसीन, भराू खां, शारिक, शादाब आदि ने शीघ्र समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन