फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Road accident on National Highway in Pilua police station area, two killed

यूपी में सड़क हादसा: नेशनल हाइवे पर दो बाइक सवारों की मौत, दोनों राजस्थान से कैंटर लेकर आए थे गांव

Sun, 31 Aug 2025 10:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 31 Aug 2025 10:00 PM IST
सार

मृतक रमनपाल के ससुर डाल सिंह निवासी नगला कनई ने बताया कि लगभग 4 माह पूर्व रमनपाल राजस्थान में रहकर कैंटर चला रहा था। उसके साथ गांव का ईशू कैंटर पर परिचालक था। 

विज्ञापन
Road accident on National Highway in Pilua police station area, two killed
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार कैंटर के चालक-परिचालक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

कैंटर चालक रमनपाल (28) व ईशू (23) निवासी गांव नौजरपुर थाना मारहरा शुक्रवार को राजस्थान से कैंटर लेकर गांव आए थे। रमनपाल के चाचा विनोद ने बताया कि गांव आने के बाद दोनों लोग शनिवार को पिलुआ स्थित एक एजेंसी में कैंटर की सर्विस कराने की बात कहकर घर से निकल गए थे। शनिवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर दोनों कैंटर का सामान लेने के लिए एटा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रात 8 बजे के करीब गांव पुठिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर पहुंचाया। रात अधिक होने के कारण रविवार को मृतकों का पोस्टमार्टम हो सका।

विज्ञापन

मृतक रमनपाल के ससुर डाल सिंह निवासी नगला कनई ने बताया कि लगभग 4 माह पूर्व रमनपाल राजस्थान में रहकर कैंटर चला रहा था। उसके साथ गांव का ईशू कैंटर पर परिचालक था। दोनों वहां साथ ही रहते थे। रमनपाल के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिसमें बेटा 3 वर्ष व बेटी अभि 8 माह की है। 

4 वर्ष पूर्व ही बेटी की शादी रमनपाल से की थी। किसी को नहीं पता था कि इतनी जल्दी दामाद बेटी और बच्चों को अकेला छोड़ जाएंगे। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिलुआ के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान व तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed